खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में मंगलवार को आयोजित सम्मन समारोह में केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह की पत्नी अल्का तोमर ने स्वर्णकार समाज की बेटी ख्याति मीरा को कक्षा दस में अच्छे अंक लाने पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा के देहात मंडल अध्यक्ष नरेश वर्मा, श्यामलाल जैन, त्रिलोक चंद जैन, रिखम सोनी, प्रदीप त्यागी आदि मौजूद रहे।