बड़ौत (बागपत)। भाजपा के विधायक सहेंद्र सिंह रमाला के प्रयास से बड़ौत से दिल्ली से आईएसबीटीएस बस सेवा शुरू की, इससे क्षेत्रवासियों को लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि रमाला सहकारी समिति मिल में 20-25 वर्ष से कार्यरत कर्मचारियों को स्थायी करने को लेकर लखनऊ मेें गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा से मिले, उन्होंने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही कर्मचारियों को स्थायी कराया जाएगा। विधायक सहेंद्र ने बताया कि क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षक व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र के तुगाना मेें उच्च माध्यमिक राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत में स्टाफ की कमी को देखते हुए वे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा से मिले और शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने का मुद्दा रखा। वहीं उन्होंने तुगाना गांव मेें कन्या इंटर कॉलेज में स्टाफ की कमी को पूर्ण करने की आवश्यकता के बारे मेें वार्ता की, मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही स्टाफ की कमी को पूरा कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया कि क्षेत्र के आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों को दस प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया है। इससे लोगों मेें काफी हर्ष है।