फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल जी की जयंती पर रटौल में निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव के संत मेरी इंटर कॉलेज में सोमवार को भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई, इसके बाद स्कूल से रैली का आयोजन किया, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए स्कूल में आकर खत्म हुई। शिक्षक महेंद्र पाल ने अटल बिहारी वाजपेयी की जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने नई भारत की नींव रखी। वह भले ही हमें छोड़कर चिरनिद्रा में लीन हो गए हों लेकिन उनकी वाणी, उनका जीवन दर्शन सभी भारतवासियों को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। उनका ओजस्वी, तेजस्वी और यशस्वी व्यक्तित्व सदा देश के लोगों का मार्गदर्शन करता रहेगा। सभी को उनके पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। इसमें मास्टर अरुण, मास्टर रामनाथ पांचाल, जसवंत रावत, महेंद्र पाल, वरुण आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें