बागपत। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है। भाजपा ने पूरे देश में विकास कराया है। विधानसभा और लोकसभा के मुद्दे अलग होते हैं। विधानसभा में स्थानीय मुद्दे होते हैं, जबकि लोकसभा चुनाव में पूरे देश के मुद्दे होते हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा फिर पूरे देश में परचम लहराएगी।