फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविद्या ही सभी दु:खों का मूल- सुनील शास्त्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। आर्य समाज मधुबन कॉलोनी में यज्ञ व सत्संग का आयोजन अशोक आर्य के आवास पर हुआ । यज्ञ में पुरोहित महेंद्र पाल एवं यज्ञमान वैदिक आर्य रहे। सुनील शास्त्री ने कहा कि आर्यवृत्त की प्राचीन गौरवमयी गरिमा रही है। कहा कि यज्ञ से मानव जाति का उपकार हो सकता है। समाज को अंधविश्वासों और अज्ञान से दूर करके वेद के बताए रास्ते पर ले जाना आर्य समाज का मुख्य कार्य है। कहा कि अविद्या ही दुखों का मूल है। संसार का आर्यकरण करके अविद्या का नाश व विद्या की वृद्धि करनी चाहिए। उन्होंने युवाओं में बढ़ रहे व्यसनों, उदासीनता व माता-पिता की सेवा न करने पर पर चिंता जताई। युवाओं को आर्य समाज के प्रति प्रेरित किया। इसमें सतपाल राठी, सोमपाल तोमर, ओमपाल सिंह मलिक, चमनलाल, सोमदेव आर्य, आर्यन वैदिक, रीतू, आदित्य, वीरमति, राजेश्वरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें