बड़ौत (बागपत)। माउंट लिटरा स्कूल के बच्चों ने शुक्रवार को दिल्ली में टूर पर जमकर लुत्फ उठाया। चेयरमैन हंसकुमार जैन के निर्देश मेें मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा व स्कूल कोर्डिनेटर रूपाली सैनी के संयुक्त नेतृत्व में दिल्ली पहुंचे स्कूल के बच्चों ने इंडिया गेट, कुतुबमीनार, दिल्ली गेट, चिड़ियाघर, राजघाट, किसानघाट व अक्षरधाम मंदिर में स्वामी नारायण भगवान के दर्शन किए। शनिवार को स्कूल पहुंचकर अन्य बच्चों के साथ अनुभव साझा किया। चेयरमैन हंसकुमार जैन व मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इस अवसर पर बिजेन्द्र जैन, प्रधानाचार्य अविषेक मजूमदार, उपप्रधानाचार्य अनुज सक्सेना, रविंद्र पंवार, तृप्ता, राधा, पूजा, नूपूर, इशिका, कविता आदि शामिल रहे।