बड़ौत (बागपत)। अमीनगर सराय रोड स्थित एक फैक्ट्री का कर्मचारी बाराबंकी से सामान के रुपये वसूलने गया, लेकिन वहां से चार लाख रुपये लेकर गायब हो गया है। राम कुमार डागर पुत्र जय सिंह की सराय रोड पर त्रिदेव नाम से फैक्टरी है। उनके यहां प्रतापगढ़ का माता प्रसाद पुत्र सुक्कू नौकरी करता है। राम कुमार ने छह दिन पहले माता प्रसाद को बाराबंकी से फैक्टरी से गए सामान के रुपये लेने के लिए एक पार्टी के यहां भेजा, वह से संबंधित व्यक्ति से चार लाख रुपये ले गया और तभी से लापता है। उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। फैक्टरी मालिक ने कर्मचारी के नगदी सहित लापता होने की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।