अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। लायंस क्लब इंटरनेशनल की ओर से दयालता महत्वपूर्ण होती है की थीम पर छात्र-छात्राओं की क्लबों के माध्यम से शांति पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। लायंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी की ओर सेंट एजेंल्स पब्लिक स्कूल बागपत में प्रतियोगिता हुई। पोस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ लायन पंकज गुप्ता ने किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता पूरे विश्व में 45 हजार क्लबों के माध्यम से कराई जा रही है। कार्यक्रम चेयरमैन लायन अजय गोयल ने बताया कि प्रतियोगिता में तीस लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन प्रवीण गुप्ता और संचालन मुख्य संयोजक लायन अभिमन्यु गुप्ता ने किया। प्रधानाचार्य रविंद्र यादव, प्रबंधक अजय गोयल, रणजीत झा, श्रुति बंसल, राजीव कुमार, बबीता जैन का सहयोग रहा।