फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईचारे की मिसाल रहे कोकब, पश्चिम यूपी की क्षति : सत्यपाल मलिक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जम्मू एंड कश्मीर के राज्यपाल सतपाल मलिक ने पूर्व कैबिनेट मंत्री नवाब कोकब हमीद के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोकब हमीद भाईचारे की मिसाल रहे। राजनीति में अब ऐसे लोग नहीं दिखते। बागपत ही नहीं बल्कि यह पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश का नुकसान है। बृहस्पतिवार को पटना राज्यपाल पटना के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे । यहां से अमर उजाला के साथ बातचीत में उन्होंने नवाब कोकब हमीद के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोकब हमीद के साथ उनके तीस साल पुराना नाता है। सिर्फ राजनीतिक ही नहीं, बल्कि वह परिवार के सदस्य की तरह थे। कोकब सादगी पसंद थे और हमेशा लोगों की मदद के लिए तैयार रहते थे। राजनीति के नये दौर में ऐसे लोगों की संख्या अब कम ही रह गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें