दोघट (बागपत)।
बामनौली गांव निवासी राम कुमार पुत्र स्वर्गीय प्रेम सिंह ने बताया कि वह राजस्थान के नागौर में परिवार सहित रहता है। बामनौली गांव में कंडेरा मार्ग पर उसकी कृषि भूमि है। कई वर्ष पूर्व उसकी पत्नी निर्मला देवी का निधन हो गया । उसने पत्नी की याद में अपने जमीन पर देवस्थान का निर्माण कराया । पत्नी के नाम से शिलापट्ट भी स्थापित किया। ग्रामीणों के सहयोग से देवस्थान में मूर्ति स्थापित की। वेतनभोगी पुजारी को रखा गया। पुजारी काफी समय तक देवस्थान की देख रेख करता रहा, लेकिन अब उसकी नियत बदल गई है। उसने देव स्थान पर कब्जा कर लिया। पत्नी के नाम का लगा शिलापट्ट तोड़ दिया। उसने पुजारी से बात की तो पुजारी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। देवस्थान को अपनी कुटी बताने लगा। पुजारी लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसने थाने में पुजारी के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ चितवन कुमार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।