दाहा/दोघट (बागपत)। भैंसाना चीनी मिल के महाप्रबंधक जंग बहादुर ने कहा कि एक नवंबर को मिल चालू कर दी जाएगी। दोघट कस्बे में चौधरी धर्मवीर सिंह पंवार के आवास पर बताया कि मिल ने चौगामा क्षेत्र में 76 गन्ना क्रय केंद्र स्थापित किए हैं। इस बार ज्यादा गन्ने की पेराई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले गन्ना सीजन का 70 प्रतिशत भुगतान किसानों के खातों में पहुंच चुका है। शेष 30 प्रतिशत भुगतान आगामी समय में चीनी बेचकर कर दिया जाएगा। मिल के पास बैंक की लिमिट नहीं है, जिस कारण चीनी बेचकर ही गन्ना भुगतान करना पड़ता है। एक नवंबर को मिल चालू हो जाएगी। जल्दी ही इंडेंट जारी कर दिया जाएगा। अगेती प्रजाति के गन्ने की पेराई की जाएगी।