बड़ौत (बागपत)। बावली चुंगी पर सर्व समाज की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सरोज बाला ने कहा कि ट्रस्ट समाज में गरीब परिवारों की कन्याओं के साथ पुलिस की मदद करना चाहता है। बताया कि पुलिस को लावारिस शवों के क्रियाकर्म के लिए सामग्री उपलब्ध कराएगा। यह कार्य एक नवंबर से शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर शिव चरण को बागपत का उपाध्यक्ष गरीब दास को छपरौली ब्लाक अध्यक्ष, शौकेंद्र को बड़ौत ब्लाक अध्यक्ष, कपिल तोमर को ब्लाक छपरौली महासचिव व रविंद्र कटारिया को छपरौली ब्लाक का उपाध्यक्ष, संजिता ठाकुर को बागपत महासचिव मनोनीत किया। इस मौके पर सलमा खान, दीपक कुमार, भूलन आदि शामिल रहे।