बड़ौत (बागपत)। लोनी से बड़ौत आ रही बसों का एआरएम योगेंद्र पाल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बसों में यात्रियों की संख्या कम मिलने पर एआरएम ने नाराजगी जताई और चालक व परिचालक को अधिक से अधिक संख्या में सवारियों सफर कराने का आह्वान किया। ताकि राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा हो सके।