फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाक्षागृह गुरुकुल में चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
बरनावा के लाक्षा गृह स्थित श्री महानंद संस्कृत विद्यालय गुरुकुल परिसर में मंगलवार को ब्रह्मचारियों व अध्यापकों ने सफाई अभियान चलाया।
स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत गुरुकुल में सफाई अभियान का शुभारंभ गांधी धाम समिति के वरिष्ठ उप प्रधान नरेंद्र त्यागी ने किया। उन्होंने कहा कि अपने आसपास के परिवेश को साफ सुथरा रखना हमारा नैतिक दायित्व है, इसलिए अपने घर आंगन के साथ सार्वजनिक स्थलों व गली मोहल्लों को भी हम सबको सहयोग कर साफ स्वच्छ रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जनजागरण भी जरूरी है। इस दौरान विद्यालय परिसर, खेल मैदान, गौशाला परिसर, यज्ञशालाओं की ब्रह्मचारियों व अध्यापकों ने साफ सफाई की। इस दौरान योगाचार्य अरविंद शास्त्री, गुरुवचन शास्त्री, विजय कुमार, देवेंद्र शास्त्री, संजीव मुलसम, प्रमोद त्यागी नारंगपुर, मूलचंद, विजयपाल कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें