बड़ौत (बागपत)। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में हुई। इसमेें प्रचार मंत्री अजय राज शर्मा ने कहा कि शिक्षा विभाग में शासन के द्वारा निर्गत शासनादेशों का भी कोई प्रभाव नहीं है। बताया कि शासनादेश के अनुसार एक लाख से ऊपर वाली जनसंख्या के शहरों को नगर प्रतिकर भत्ता मिलना चाहिए, लेकिन बड़ौत की जनसंख्या एक लाख के ऊपर होने के बाद भी शिक्षकों को नगर प्रतिकर भत्ता नहीं मिल रहा है। पदोन्नति प्रकरण विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में लंबित हैं, इन पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यदि शीघ्र मांगों को पूरा नहीं किया तो उग्र आंदोलन होगा। इसमें ललित जैन, सचिन गुप्ता, प्रदीप शर्मा, नवनीत कुमार, नवीन वर्मा, प्रतीक जैन, आशीष जैन आदि रहे।