बड़ौत (बागपत)। महावीर स्वामी जैन श्ताम्बर मूर्ति पूजक संघ लोहिया बाजार मंडी में प्रयूर्षण महापर्व के शुभ अवसर पर भक्तांबर पाठ हुआ। भक्तांबर पाठ सुखमाल चंद जैन, अंकुर जैन, तुषार जैन, विनेाद कुमार, सुरेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार ने कराया। रात्रि में भक्ति भावना का कार्यक्रम मंदिर में हुआ, जिसमेें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बाद में आरती मंगल दीप की गई।