बड़ौत (बागपत)। बड़ौत से भाजपा विधायक केपी मलिक ने लखनऊ विधानसभा में दूसरे दिन मंगलवार को भी जनपद की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया ।
विधायक मलिक ने बेसिक शिक्षा मंत्री से पूछा कि विधानसभा क्षेत्र बड़ौत में कितने विद्यालयों के भवन जर्जर हैं तथा उनके नाम व ग्राम क्या है। क्या सरकार इन जर्जर विद्यालयों के भवनों का पुनर्निर्माण कराएगी। साथ ही उन्होंने पूछा कि प्रदेश के प्राइमरी व जूनियर हाईस्कूल में पढ़ने वाले छात्रों की ड्रेस पर प्रति छात्र पर कितनी धनराशि खर्च की जाती है। बेसिक शिक्षा मंत्री ने उन्हें जवाब दिया कि दो सेट यूनिफार्म के लिए 400 रुपये की दर से रेट तय करेगी। इसके अलावा बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि जल्द ही विद्यालयों की जर्जर हालत को सुधारने के लिए बजट पास किया जाएगा।