फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलओ डयूटी कटाने को लेकर शिक्षको ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

बड़ौत। बीएलओ की ड्यूटी कटवाने को लेकर शुक्रवार को काफी संख्या में शिक्षक तहसील पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल के जिलाध्यक्ष नवनीत चौधरी और कुलभूषण के नेतृत्व में काफी संख्या में शिक्षक तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि परिषदीय अध्यापकों की बीएलओ के रूप मेें ड्यूटी लगायी जा रही है, जबकि उच्च न्यायालय के आदेश हैं कि इसमें शिक्षकों की ड्यूटी न लगाई जाए। यदि ऐसा हुआ तो विद्यालय मेें बच्चों का शिक्षण कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो जाएगा। बाद में उन्होंने एसडीएम आशीष कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग उठाई। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस अवसर पर श्वेता, मुनेश, मनोज कुमार, सत्यपाल, कुलभूषण, दिनेश, योगेन्द्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें