बरनावा में तेंदुए की दस्तक से किसान भयभीत
बिनौली (बागपत)। बरनावा गांव के जंगल में गत तीन दिनों से तेंदुआ देखे जाने से किसान व ग्रामीण भयभीत है। मारे भय के उन्होंने खेतों पर भी जाना छोड़ दिया है। ग्रामीणों ने वन अधिकारियों से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। गांव के काली सिंह जंगल में सोनू त्यागी के नलकूप पर तीन दिन से तेंदुआ दस्तक दे रहा है। सोनू ने बताया कि तेंदुआ आता है और नलकूप के हौज में पानी पीकर ईंख में चला जाता है। इस दौरान कई किसानों ने भी जंगल में तेंदुए को देखा। इस कारण किसान व ग्रामीण भयभीत है। मारे भय के उन्होंने अपने खेतों पर भी जाना छोड़ दिया है। जंगल में तेंदुए की दस्तक की सूचना भाजपा के मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी, मंडल महामंत्री राजीव धामा ने वन अधिकारियों को दी तथा उनसे तेंदुए को पकड़ने की मांग की।