फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग न पानी की व्यवस्था और न रोशनी की

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग स्थित पुसार, दोघट, बामडौली, कान्हड़ गांव के आसपास कांवड़िया के लिए पेयजल की व्यवस्था नहीं है। सभी हैंडपंप खराब पड़े हैं। रोशन का भी कोई साधन नहीं है। दो सोलर लाइटें खराब है। रविंद्र हट्टी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मिलकर समस्या से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यहां से लाखों की संख्या में कांवड़िया गुजरते हैं। आवागमन भी शुरू हो चुका है। शिकायत करने के बाद भी हैंडपंप को ठीक नहीं कराया। दिन ढलते ही मार्ग पर अंधेरा पसर जाता है। अनहोनी घटना का भी अंदेशा बना हुआ है। ग्रामीणों ने डीएम ऋषिरेंद्र कुमार से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सभी को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। मास्टर महक सिंह, रघुनाथ, तेजपाल, रामबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें