फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर बल दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। ब्राह्मण देशखाप 16 केे चौधरी नीतिश भारद्वाज ने कहा कि समाज के लोग एकजुट होकर समाज मेें फैली कुरीतियों को दूर करने का काम करें। रविवार को शिव मंदिर बावली देशू पट्टी मेें ब्राह्मण महासभा की बैठक में उन्होंने कहा कि दहेज प्रथा, नशा मुक्त, कन्या भ्रूण हत्या समाज के लिए कलंक है। उन्होंने सामाजिक कुरीतियां दूर करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण एकजुट होकर राजनीति मेें हिस्सा लें। बैठक मेें निर्णय लिया कि सभी खाप के चौधरी और पदाधिकारियों की पंचायत शीघ्र की जाएगी, इसमेें आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इसकी अध्यक्षता ओमप्रकाश शर्मा ने की। संचालन नरेंद्र स्वामी ने किया। इसमेें सुभाष भारद्वाज, राकेश शर्मा, भगवत प्रसाद, ईश्वर, सुरेश शर्मा, पवन शर्मा, सहंसर पाल, सोनू शर्मा, संजू शर्मा, अवधेश, सतीश शर्मा, ओमवीर शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें