दोघट (बागपत)।
गांगनौली गांव में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में दोघट की टीम ने तीन विकेट से मैच जीता। मैन ऑफ दा मैच एलिस को चुना गया।
क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को सूप और दोघट की टीमों के बीच मैच हुआ। टॉस जीतकर सूप की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 10 ओवर में 142 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में बल्लेबाजी करते दोघट की टीम ने सात विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। टीम ने 143 रन बनाकर मुकाबला जीता। दोघट टीम के खिलाड़ी एलिस ने 51 रन का योगदान दिया। खिलाड़ी को मैन ऑफ दा मैच चुना गया। एंपायर जोगेंद्र और सतीश रहे। इसमें अंकित राठी, संदीप राठी, आकाश राठी, अनिल राठी, जोगेंद्र, गौरव राठी आदि का सहयोग रहा।