दोघट (बागपत)। दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की जन आक्रोश महारौली के लिए बामनौली, पुसार और दाहा गांव में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री हेमंत कुमार एडवोकेट ने कहा कि 29 अप्रैल को दिल्ली में कांग्रेस की जन आक्रोश महारैली को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे। इस दौरान अनुज चौधरी, नीरज सिंह, जयवीर सिंह, कृष्णपाल, ब्रहमपाल, रामकिशोर, जसवीर, सत्यप्रकाश शर्मा, डॉ. संजीव, देवेंद्र, बलजोर, हरबीर सिंह उपस्थित रहे।