चांदीनगर (बागपत)। पूर्व सिंचाई मंत्री एवं रालोद के राष्ट्रीय सचिव डॉ. मेराजुद्दीन ने कहा कि काफी समय से रटौल को आम क्षेत्र घोषित कराने की मांग कर रहे हैं। आम क्षेत्र घोषित होने से किसानों को इसका लाभ मिलेगा। रविवार को उन्होंने रटौल में कहा कि समय-समय पर उद्यान विभाग को किसानों की जानकारी के लिए कैंप आयोजित करने चाहिए। किसान सरकार के साथ-साथ उद्यान विभाग से उपेक्षित हैं। समय पर कोई भी बीमारियों की जानकारी नहीं दी जाती है। किस मौसम में कौन की दवा का छिड़काव करना चाहिए, इसके बारे में नहीं बताते हैं। इस कारण किसानों का आम से मोह भंग हो रहा है। जिले में न तो ग्रेडिंग सेंटर और न ही पेकिंग। सभी सुविधाओं के लिए डीएम, एडीएम और सिंचाई मंत्री से मिलेंगे। रटौल की पहचान को विश्व पटल पर लाया जाएगा।