दोघट (बागपत)। कान्हड़ में देवी मंदिर पर 22 से 24 मार्च तक लगने वाले मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेले के लिए दुकानें सजने लगी हैं। इस मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना करेंगे। कान्हड़ ग्राम प्रधान नरेंद्र कुमार अहलावत ने बताया कि देवी मंदिर पर मेला तीन दिन चलेगा। नगर पंचायत दोघट व टीकरी से पानी के टैंकर मंगवाए जाएंगे। उन्होंने तीनों दिन 24 घंटे बिजली सप्लाई करने की मांग की। थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि मेला पुलिस चौकी की व्यवस्था की जा रही है। 23 मार्च को रूट डायवर्ट किया जाएगा। पुसार व दाहा के बीच कोई वाहन नहीं चलेगा। पुसार से चंदायन मोड़ होते हुए दाहा-बरनावा मार्ग से दाहा वाहनों को भेजा जाएगा। सादी वर्दी में पुलिस कर्मी मेले में घूमते रहेंगे। कोई भी असामाजिक तत्व गड़बड़ी करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।