आर्य समाज मंदिर में होली पर विशेष यज्ञ किया
बड़ौत (बागपत)। आर्य समाज मंदिर में होली पर विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें आर्यजनों ने आहुतियां दी।
यज्ञ के ब्रह्मा मित्रमुनि तथा यज्ञमान राजकुमार आर्य रहें। डॉ. ओमवीर सिंह ने कहा कि परमात्मा के साथ किया गया विशुद्ध व्यापार है। जो सच्चे हृदय और सच्ची रीति से किया जाए तो आत्मा कल्याण, जन कल्याण जैसे महान लक्ष्यों की प्राप्ति कर सबसे सरल, सुगम, सार्थक उपाय बन जाता है। प्रीतम सिंह आर्य ने कहा कि हम सब आर्य है। होली पर हम सभी को अपनी बुराई को जलाए और प्रेम भाव से रहे। डॉ. हरपाल सिंह ने कहा कि यज्ञ मनुष्य मात्र का नहीं प्राणी मात्र का हित करता है। इसमें यशवीर सिंह आर्य, विनोद भारद्वाज, रणतेज उज्ज्वल, रामबली राणा, सुरेंद्र सिंह आर्य, राजपाल आर्य आदि रहे।