छपरौली (बागपत)। जिला कुश्ती संघ बागपत के सचिव कृष्णपाल खलीफा और अंतरराष्ट्रीय कोच धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 22 से 25 फरवरी तक जयपुर मेें जूनियर नेशनल चैंपियनशिप 2018 चली, इसमें छपरौली स्थित आर्य व्यायामशाला के पहलवान विरेश कुंडू ने 97 किग्रा भार वर्ग ग्रीको रोमन कुश्ती में स्वर्ण पदक और यतेंद्र चौहान ने 125 किग्रा भार वर्ग मेें ग्रीको रोमन कुश्ती में कांस्य पदक जीतकर जनपद और अखाड़ा का नाम रोशन किया है।