फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में चल रहे दो दिवसीय 66वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। खेल प्रभारी डा. अरुण सौलंकी ने बताया कि 1500 मीटर बालक वर्ग में दीपक प्रथम, सचिन द्वितीय, नितिन तृतीय, बालिका वर्ग में जिया नेहवाल प्रथम, सोनिया द्वितीय, प्रिया तृतीय, 400मी बालक वर्ग रेस में दीपक प्रथम, आशू द्वितीय, शाहिद तृतीय, बालिका वर्ग में लक्ष्मी प्रथम, सोनिया द्वितीय, रश्मि तृतीय रही। बालक वर्ग की लंबी कूद मेें सौरभ प्रथम, समीर द्वितीय, चंद्रवीर तृतीय और बालिका वर्ग में रश्मि प्रथम, काजल द्वितीय, फरहीन तृतीय रही। बालक वर्ग में दीपक प्रथम वर्ष चैंपियन ऑफ चैंपियन और बालिका वर्ग में रश्मि एमए प्रथम चैंपियन ऑफ चैंपियन चुने गए। प्राचार्य डा. नरेंद्र सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में प्रमेंद्र, डा. अनिल सरोहा, डा. अशोक कौशिक, डा. सतीश शर्मा, डा. मदनपाल, डा. अरविंद त्यागी, डा. प्रताप चौधरी, डा. हरीश कुमार, डा. अनिल कुमार का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें