बागपत। खेकड़ा बीआरसी पर तैनात दो एबीआरसी के खिलाफ शिक्षकों से अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी बीएसए से मिले।
संघ के जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने बीएसए योगराज सिंह से मुलाकात की और कहा कि खेकड़ा बीआरसी में तैनात दो एबीआरसी का व्यवहार सही नहीं है। अध्यापकों के साथ भेदभाव और राजनीति कर गुटबाज का माहौल पैदा करते हैं। आयकर विवरण के नाम पर पचास रुपये लेते हैं। रुपये न देने पर कार्रवाई का डर दिखाते हैं। अध्यापकों से समय-समय पर बीआरसी का सौंदर्यीकरण, शिक्षक दिवस के नाम पर धन की मांग की जाती है, न देने पर कार्रवाई की चेतावनी देते हैं। महिला अध्यापिकाओं से बाल्य देखभाल मेडिकल अवकाश के नाम पर मोटी रकम वसूलते हैं। बीआरसी पर प्रशिक्षण में अध्यापकों पर बजट के मुताबिक खर्च नहीं किया जाता। इस अवसर पर राजकुमार शर्मा, मनोज कुमार, प्रदीप शर्मा, जयकुमार, मौजीराम, रूपेश चौधरी, विजय विमल, सुनील डागर, योगेश शर्मा, भावना शर्मा, ब्रजेश, कृष्णपाल, अमित, राजेंद्र कुमार, लोकेश शर्मा, जितेंद्र, विकास मलिक और आजाद सिंह मौजूद रहे।