फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को जैविक खाद बनाने की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट/ दाहा (बागपत)। दाहा में आयोजित किसान गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को कृषि यंत्रीकरण और जैविक खाद बनाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दाहा में चौगामा किसान क्लब कार्यालय में कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा से पहुंचे डॉ. संजय सिंह गन्ना छिलाई के लिए शुगर केन टेंचर और पावर विडर, गन्ना छीलने और लोड करने के लिए शुगर केन हार्वेसिंग तथा हार्वेसिंग टूल के भविष्य में आने वाली आधुनिक मशीनों के बारे में बताया। डॉ. शीशपाल तोमर ने जैविक खाद के लिए घरेलू सामग्री जैसे 10 किलो देसी गाय का गोबर, 10 किलो गाय का पेशाब, एक किलो पीपल के पेड़ के नीचे की मिट्टी, एक किलो पीसी हुई दाल, एक किलो गुड़, 15 दिन तक छांव में एक ड्रम में डालकर सड़ाया जाए। इसके बाद 100 लीटर पानी में मिलाकर पांच बीघा जमीन में डाल दिया जाए, तो पौधे के लिए के बहुत अच्छा होगा। इसकी अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष मास्टर देवेंद्र राणा ने की। संचालन धीरज राणा ने किया। इसमें नरेश राणा, चंद्रवीर राणा, अमरपाल राणा, कृष्णपाल राणा, पप्पन शर्मा, प्रेमपाल, चंद्रपाल, भीष्म, अमित, ओमप्रकाश, नरेंद्र आर्य आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें