पलड़ी में जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन
दोघट (बागपत)। सांसद आदर्श गांव पलड़ी में पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। नाराज ग्रामीणों ने शीघ्र ही समस्या का समाधान न होने पर धरने की चेतावनी दी है। गांव में पेयजल समस्या के लिए गांव में लगे 75 में से मात्र 12 हैंडपंप ही ठीक है। वहीं, शुद्ध पेयजल के लिए बनवाई गई पानी की टंकी का मोटर भी खराब पड़ा है। पानी के लिए डलवाए गए पाइप भी घटिया होने के कारण जगह जगह से टूट गए है। ग्रामीणों का आरोप है कि जल निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया है। इस मौके पर शिवकुमार चौधरी, प्रवीण, श्रीपाल, रामवीर, इलियास, जुल्फिकार, हुसैन, रघुनाथ आदि मौजूद रहे।