फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिम्मतपुर सूजती में ठंड से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। हिम्मतपुर सूजती गांव में शनिवार की रात में ठंड से मजदूर की मौत हो गई। इसके बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक छा गया।
विज्ञापन

हिम्मतपुर सूजती निवासी अनिल (40) वर्ष पुत्र हुकम चंद शनिवार की रात में अपने कमरे में सोने गया । सुबह परिजन उठे तो अनिल अपनी चारपाई पर मृत पड़ा मिला। परिजनों ने गांव में ही रह रहे एक चिकित्सक को बुलाया। चिकित्सक ने उनसे बताया कि इसकी मौत हो चुकी है। इसकी सूचना पूर्व ग्राम प्रधान किरत पाल राठी ने एसडीएम बड़ौत अरविंद कुमार द्विवेदी को दी। एसडीएम बड़ौत ने उन्हें आश्वासन दिया कि मौके पर टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें