बागपत। दिल्ली में हुई बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में शहर के युवक हैदर मलिक ने प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता चार जनवरी को हुई। मंगलवार को मवी कलां गांव में अखिल धामा ने 21 हजार और कपिल ने 11 हजार का चेक से सम्मानित किया और स्वागत किया। शहर के कोर्ट रोड पर लोगों ने पलकों पर बैठा लिया। ढोल नगाड़ों से स्वागत किया। इसमें नईम मलिक, फिरोज, हाजी असलम, आमिर राणा, आबिद, जुनैद, मुक्ति आदि रहे।