बड़ौत। नई बस्ती के लोगों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि नई बस्ती में खत्ते के पास एक व्यक्ति ने दूध की डेयरी खोल रखी है। यह व्यक्ति दबंग व झगड़ालू किस्म का है। उसके पास गैर सामाजिक व्यक्ति भी बैठते हैं। आरोप है कि वह मोहल्ले में रहने वाले लोगों के साथ गाली गलौच करता है और मना करने पर मारपीट भी करता है। वह महिलाओं पर भी फब्तियां कसता है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन करने वालों में सीमा, गुड्डी, ज्योति, शर्मिला, विकास, सोनिया, संजीव, लक्ष्मी, बबलू, सोनू, मोनू, अमरपाल, कमलेश, सुरेंद्र, मीनू, राहुल, अमित, पंकज आदि शामिल रहे।