बागपत। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर जिला बार एसोसिएशन ने कार्यक्रम कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए । इसमें जनपद न्यायाधीश तेज बहादुर सिंह, पीसीएसजे में चयनित युवती विभा धामा, नगर पालिका के नवनिर्वाचित चेयरमैन एडवोकेट राजुद्दीन और अभियोजन अधिकारी के पद पर चयनित अधिवक्ता संजीव कुमार और तेजवीर सिंह को प्रतीक चिहृ देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णपाल सिंह ने की। संचालन अतुल प्रशांत त्यागी ने किया। इसमें न्यायिक अधिकारी रमेश चंद दिवाकर, शक्तिपुत्र तोमर, समरपाल बालियान, मुकेश कुमार सिंह, निशांत मान के अलावा अधिवक्ता नरेंद्रपाल शर्मा, जयवीर सिंह तोमर, राजकुमार कुमार त्यागी, ओमपाल मान, ओमपाल तोमर, सुभाष त्यागी, परमवीर, विनय, शक्ति सिंह, इंद्रपाल गुर्जर, सुरेंद्र मिश्रा, संजय शर्मा, शौकीन मलिक, मनोज ठाकुर, सरिता पंवार, मुकेश उज्ज्वल, संदीप ठाकुर, अनिल शर्मा, नरेंद्र पंवार बली, संजय कुमार, तेजवीर सिंह, रोहित त्यागी, देवेंद्र आर्य, मुनेंद्र राणा, मनोज तेवतियां महेंद्र बंसल, संजय पंवार मौजूद रहे।