फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर भेदभाव विकास कार्य कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। लायंस क्लब ने कस्बे की अग्रवाल धर्मशाला में सम्मान समारोह का आयोजन किया । इस दौरान संयोजक अभिमन्यु गुप्ता ने बताया समारोह में कस्बे के चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार, सराय के डॉ. मांगेराम यादव, बड़ौत के अमित राणा, शामली की चेयरपर्सन अंजला बंसल, मुजफ्फरनगर चेयरपर्सन अंजु अग्रवाल, सभासद राजीव गोयल, सुरेंद्र मित्तल, नेहा, पूर्व सभासद विनोद अग्रवाल, राकेश को शॉल और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने कहा सभी जनप्रतिनिधि जनभावनाओं का सम्मान करें और शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कहा सभी चेयरमैन भेदभाव रहित विकास कार्य कराए। मुकेश गोयल ने कहा लायंस क्लब ने यह अनूठी पहल कर जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया है। इसमें विनोद गोयल, सचिन सिंघल, दीपक गोयल, संजय गर्ग, श्याम सुंदर गर्ग, प्रमोद कुमार गुप्ता, प्रविंद्र आर्य, योगेश चौधरी, डॉ. रामलाल, राजीव गर्ग, राकेश जैन, अशोक कुमार, अतुल जिंदल, राजकुमार मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें