बागपत। प्रेक्षक चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने बड़ौत के दो मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम को निर्देशित किया वोटिंग के दौरान कोई भी गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। अधिकारी और कर्मचारियों को शांतिपूर्ण मतदान को कराना प्राथमिकता रहेगी। छुटपुट घटनाओं पर भी रोक लगाई जाए। निर्देशित किया किसी भी वोटर को मतदान करने से कोई रोकता है तो इसके लिए सख्त कदम उठाए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। लोगों को अहसास कराया जाए कि प्रशासन उनके साथ है, मतदान केंद्रों तक वोट डालने के लिए प्रेरित करें। उनके साथ डीएम भवानी सिंह खंगारौत, एसपी जयप्रकाश, एसडीएम बड़ौत अरविंद कुमार द्विवेदी आदि अफसर मौजूद रहे।