बागपत। निकाय चुनाव में वोटरों पर डोरे डालने के लिए विवादित बयानों का दौर भी शुरू हो गया है। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सोमवार की रात में बड़ौत पहुंचे भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने एक सभा में मुजफ्फरनगर के सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल का जिक्र करते हुए कहा मुजफ्फरनगर में वह और विधायक जी कहते हैं यदि भाजपा जीती तो मुजफ्फरनगर के शिव चौक का घंटा बजेगा और हारी तो खाला पार में खुशी मनेगी। उन्होंने कहा भाजपा नहीं जीती तो उनके और जनता के पास कहने को कुछ नहीं रहेगा। उन्होंने कहा उन्होंने बड़ौत का चुनाव पढ़ लिया है, यहां भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। दूसरे दलों के दो प्रत्याशी सेटिंग-गेटिंग के खेल में उलझे हैं।