बालैनी (बागपत)। विधायक योगेश धामा ने बालैनी में बृजनाथपुर शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया बालैनी में किसी भी मिल का क्रय केंद्र न होने से किसान परेशान हैं। लोगों की शिकायत के बाद गन्ना आयुक्त से मिलकर विधायक ने किसानों की समस्या का समाधान कराया। विधायक ने कहा किसान, मजदूर के लिए कार्य किया जा रहा है। जब तक किसान खुशहाल नहीं होगा, तब तक क्षेत्र, जिला और प्रदेश का विकास नहीं हो सकता है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को अवगत कराया। राजू, विकास, बलजोर, राहुल, राजेंद्र यादव, सोनू यादव, सतवीर प्रधान, संदीप, हरिभगवान मौजूद रहे।