फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्व धर्म सदभावना सम्मेलन की तैयारियां पूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सर्व धर्म एकता परिषद के तत्वावधान में दिल्ली रोड स्थित मधुर मिलन विवाह मंडप में नौ नवंबर को होने वाले द्वितीय सर्व धर्म सद्भावना सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। फूंस वाली मस्जिद में परिषद के अध्यक्ष अमित राय जैन, शहर इमाम मौलाना आरिफुल हक, कार्यक्रम संयोजक विनय शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि सम्मेलन हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए हो रहा है। इसमें हिंदू-मुस्लिम धर्म के सर्वोच्च धर्म गुरू और धार्मिक नेता शिरकत करेंगे। सर्व धर्म सद्भावना समारोह की अध्यक्षता पंच दशनाम जूना अखाड़ा के केंद्रीय मंत्री महंत नारायण गिरि महाराज करेंगे और मुख्य अतिथि जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी होंगे। इसमें ईसाई समाज से फादर राजु वैतलु पुईन, आर्य समाज से आचार्य धनकुमार शास्त्री, सिख धर्म के ग्रंथी ज्ञानी बिजेंद्र सिंह भाग लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें