बागपत। शहर के पुराना कस्बा स्थित रामपाल शर्मा एडवोकेट के आवास पर लोगों की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया यमुना पर श्मशान घाट का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन से जमीन के लिए मांग करेंगे। बारिश के मौसम में शव का अंतिम संस्कार करने से परेशानी होती है। इसे देखकर यमुना के किनारे श्मशान घाट का होना बहुत जरूरी है। जमीन की मांग के लिए डीएम से मिला जाएगा। इसमें दलीप सिंह, श्रीपाल, अमीलाल, श्रीनिवास, चौधरी प्रेमपाल, बृजपाल चौहान, ब्रहमपाल, योगेंद्र, महेंद्र सिंह, गंगाराम, पुरूषोत्तम शर्मा, गोपीचंद सैनी, दयाचंद बाल्मीकि, धर्मवीर, पवन, वासुदेव, जवाहर, भान सिंह, सुखवीर, विष्णुदत्त शर्मा मौजूद रहे।