फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवान को सैनिक सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी (बागपत)। स्वाइन फ्लू से हुई आर्मी के जवान की मौत के बाद हरिया खेड़ा गांव में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया ।
विज्ञापन

हरिया खेड़ा गांव निवासी ललित (33) पुत्र बाबूराम की स्वाइन फ्लू बुखार से शनिवार की रात में दिल्ली के सैनिक अस्पताल में मौत हो गई थी। जवान ललित विगत 15-20 दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहा था। मेरठ में आराम नहीं मिला तो परिजनों ने दिल्ली के सैनिक अस्पताल में भर्ती करा दिया, लेकिन वहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई । सोमवार को सेना के जवानों की टुकड़ी ललित का शव लेकर गांव में पहुंची। सैनिक सम्मान के साथ ललित का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौक पर दो मिनट का मौन रखा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें