बागपत। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से मुकारी गांव मुस्लिम इंटर कॉलेज का निर्माण कराया जा रहा है। प्रधान संदीप शर्मा ने कहा निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग मिला। प्रधान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को पत्र के माध्यम से अवगत कराया इंटर कॉलेज के निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है। मुख्यमंत्री ने मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्य मंत्री मोहसिन रजा को जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए। राज्य मंत्री ने डीएम भवानी सिंह खंगारौत को प्रधान की शिकायत की जांच कराकर निर्माण को मानक के अनुसार कराने के निर्देश दिए। प्रधान संदीप शर्मा ने कहा अभी जांच नहीं हुई है।