दशलक्षण पर्व पर जैन समाज ने घट यात्रा निकाली
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। दशलक्षण पर्व पर जैन समाज के लोगों ने शनिवार को घट यात्रा निकाली। घट यात्रा मंदिर से शुरू हुई और वहीं पर आकर समाप्त हो गई। इसमें श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रसिद्ध बैंड बाजे और आकर्षक झांकियों ने लोगों का मनमोह लिया। जैन समाज के लोगों ने धार्मिक गीतों पर जमकर नृत्य किया। मंदिर में पहुंचकर समाज के लोगों ने श्री जी की पूजा अर्चना की । घट यात्रा के दौरान लोगों में भरपूर उत्साह देखा गया । इसमें धनपाल जैन, संजय जैन, प्रमोद जैन, प्रवीण जैन, योगेश जैन, राजेश, विवेक जैन, महेश जैन, प्रवीण जैन, सतीश जैन, बबलू जैन, भूषण जैन आदि रहे।