दोघट / दाहा (बागपत)। तवेला गढ़ी के प्रधान राजीव कुमार के पिता ब्रह्म सिंह को कुछ दिन पहले बुखार हुआ था। इस पर उनका मेरठ के निजी अस्पताल में इलाज कराया, लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद परिजन उन्हें गाजियाबाद के अस्पताल ले गए। वहां के चिकित्सकों ने जांच कर बताया उन्हें स्वाइन फ्लू है। उनका इलाज चल रहा है। क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में लोग बुखार से पीड़ित है। चार दिन पहले निरपुड़ा गांव में भी स्वाइन फ्लू से महिला की मौत हो गई थी। क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य विभाग बागपत से क्षेत्र में जगह-जगह कैंप लगाकर बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच कराकर दवा दिलाने की मांग की।