बड़ौत (बागपत)।
राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक व मातृभूमि सेवा संस्थान की ओर से कृषि क्लबों में विशेषज्ञों की बैठक हुई। मुख्य अतिथि डॉ. आमोद रहे। बताया कि बुधवार को कुर्डी-नांगल गांव में नेत्र चिकित्सा शिविर लगाकर 146 किसानों की आंखों की जांच की गई। अध्यक्षता एलडीएम सिंडिकेट बैंक पीवी राज ने की। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंध इंद्रजीत सिंह ने योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मौके पर संस्था के सतीश पांडेय, कैंप सदस्य दल में रामअवतार, चंद्रवीर, मनोज, पूजा, भोपाल कृषक क्लब में कृषि विशेषज्ञ डबास, एसपी जैन, सिंड आर सेटी के डायरेक्टर रवि चौधरी, सिंडिकेट बैंक के मैनेजर गौरव, मुख्य समन्वयक लोकेंद्र सिंह, सहदेव, जयपाल सिंह, सरदार सिंह, प्रमोद आदि उपस्थित रहे।