फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनावा में एनसीसी का दस दिवसीय थल सेना कैंप शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बरनावा के लाक्षागृह स्थित श्री महानंद संस्कृत विद्यालय गुरुकुल परिसर में मंगलवार को दस दिवसीय थल सेना प्रशिक्षण कैंप का शुभारंभ हुआ।
74 वी यूपी एनसीसी बटालियन बड़ौत के तत्वावधान में बरनावा लाक्षागृह पर दस दिवसीय टीएससी शिविर शुरू हुआ। कैंप कमांडर कर्नल सीबीएस बड़वाल ने विभिन्न्न जनपदों से पहुंचे कैडेटों को अनुशासन में रहते हुए शिविर की गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि चार जुलाई तक चलने वाले कैंप में बुलंदशहर, सिकंदराबाद, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, शामली, मोदीनगर, बड़ौत आदि जगहों के एनसीसी सेंटरों के कैडेट भाग ले रहे हैं। प्रथम दिवस कैडेटों के परिचय के उपरांत उन्हें कैंप की रूपरेखा आदि के बारे में जानकारी दी। इसमें लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत नाथन, सूबेदार मेजर महेंद्र सिंह, सूबेदार जोधा सिंह, अशोक जैन आदि मौजूद रहे। मंगलवार को एनसीसी ग्रुप मुख्यालय ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर एसपी सिन्हा कैंप में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें