बिनौली (बागपत)। उत्तराखंड के हरिद्वार में हुई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में माखर गांव के विपुल सोलंकी ने बॉक्सिंग स्पर्धा में सोने का पदक जीता।
स्पोर्ट्स एंड कल्चरल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में हरिद्वार के ऋषिकुल स्टेडियम में 19 से 21 जून तक चतुर्थ राष्ट्रीय एससीएफआई गेम्स का आयोजन हुआ। इसमें देश के कई प्रांतों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया। माखर गांव के किसान अजय सोलंकी के पुत्र विपुल ने बॉक्सिंग की 52 किग्रा भार की जूनियर वर्ग स्पर्धा में विपुल ने स्वर्ण पदक जीता। पदक जीतकर आये खिलाड़ी का ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस दौरान जयपाल सिंह, सुभाष, धर्मबीर, अजित सिंह, कालूराम, महिपाल, महावीर, सुक्रमपाल आदि रहे।