बागपत। शहर के जैन मोहल्ला स्थित श्री 1008 अजीतनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में चल रहे नैतिक ज्ञान संस्कार शिविर का रविवार को समापन किया गया। मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम चित्र अनावरण और दीप प्रज्जवलन और मंगलाचरण करके किया गया। उसके पश्चात शिविर संयोजक नमन जैन ने सभी बच्चों को प्रमाण पत्र दिए। प्रथम वर्ग में राशि जैन ने प्रथम रही और वर्ग द्वितीय में मुस्कान जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सभी छोटे-छोटे बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किए गए। नियम का फल नाटिका दिखाई गई। शिविर संयोजक मयंक जैन ने सभी बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया। समिति ने सभी पुरस्कार वितरण किए। प्रतिदिन बच्चों को नाश्ता भी महिला समिति द्वारा बांटा गया। अंत में सभी से क्षमा याचना की। सभी बच्चों ने प्रतिवर्ष शिविर का आयोजन करने मांग की गई। नैतिक ज्ञान संस्कार शिक्षण शिविर का समापन हुआ। इसमें आकांशा जैन, नमन जैन, बबीता जैन, मंजू जैन, मयंक जैन, वात्सल्य जैन, वंश जैन, भव्य जैन, अनमोल जैन मौजूद रहे। ब्यूरो