चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव स्थित सलमा पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल और इंटर के मेधावियों को सम्मानित किया। स्कूल सें पढ़कर अन्य विद्यालयों से हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं को अच्छे नंबरों से पास करने वाले छात्र छात्राओं को शील्ड देकर सम्मानित किया सलमा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक और दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर जहूर अहमद सिद्दीकी ने कहा कि पढ़ने वाले बच्चों को अपना एक लक्ष्य बना लेना चाहिए। जो लक्ष्य बनाया उस पर काम करना चाहिए। एक दिन जरूर आता है कि आता है की बच्चे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेते हैं। उन्होंने कहा की ग्रामीणों क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने ओर पढ़ाई के बारे में भी समझाया। इसमें सुहेल हाशमी, रेखा अवस्थी, रोशनी अंसारी, ओमप्रकाश, कासिफा, वसीम अंसारी, सीबा सुल्ताना, महबूब अंसारी आदि मौजूद रहे।
े